आखरी ज़ख्म जब तक , दिल पे रहेंगे
हम तुम्हे तब तक , याद करते रहेंगे
भुला ना पाएंगे आखरी दम तक
और हर निशा को , दिल में जिंदा रखेंगे
................................
रहेंगे अकेले या भीड़ में
तेरी तन्हाइयो को , महसूस करते रहेंगे
ज़िन्दगी अकेली तो होगी तेरे बिन
फिर भी मौत से , हमेशा लड़ते रहेंगे
..............................
आबाद रहेंगे तेरे सपनो से , बाग़ दिल के
चाहे काटे ही इसमें , क्यों ना खिलेंगे
तेरी उम्मीद हमेशा रहेगी मुझको
भले ही आप हमसे कभी ना मिलेंगे
..........................
हर लम्हा उन् राहों में लौटेंगे जरुर
मिले ना मिले तेरे कदमो के निशा
लड़ते रहेंगे वक़्त से , कोई साथ हो ना हो
हर घडी देते रहेंगे , प्यार के इम्तिहा
.......................
No comments:
Post a Comment
कुछ कहिये