Thursday, July 26, 2012

कुछ करना चाहता हूँ ।। london olympics 2012 || from the heart of an Indian Participant..

आगे.....

बढ़ना ....

चाहता हूँ ....

कुछ कर....

गुजरना ....

चाहता हूँ ...
__________________

अभी हूँ ,......

मैं ज़मी पे ........

आसमा से आगे निकलना 

चाहता हूँ .....

कुछ कर

गुजरना चाहता  हूँ  ...
__________________

हैं मचल रहा ।

कुछ जल रहा ।।

सिने में है,

कुछ गल रहा ।।

मैं उतर दूँ  , कुछ बोझ सा ।

हैं कौन अब  , मुझे रोकता ।।

सारे बंधन तोड़ना

चाहता हूँ

कुछ कर गुज़रना चाहता  हूँ  ।।
__________________

उम्मीद का ...

हैं एक दिया

जल रहा , जी जान से ।

है पुकारता ये, वतन मेरा

की लौटना तू , शान से ।

अब देश ये .....

बस दिल में हैं ।

अब रौशनी

मंजिल  पे हैं  ।।

बस थम के.....

अब जीत को ............

आगे निकलना ..

चाहता हूँ 

कुछ कर गुजरना चाहता हूँ ।।

आगे.....

बढ़ना ....

चाहता हूँ ....

मेरे बतन ..मेरे बतन ...
...
.....

Monday, May 14, 2012

Meri Kavita , Meri Awaaj

Maine  apne do kavitao ko apni awaj di hain, ummid hai pasand aayegi.

Pyar ke Gum:


Rista Aur Main


The backgound music is from movie : ZNMD.


Saturday, March 03, 2012

रिश्ता और मैं

कवि के शब्द : ये कविता के माध्यम से कवि आज कल के रिश्तों पे एक नज़र डालता है । थके हुए इन रिश्तों की दवा कुछ और है , और लोग इलाज कुछ और करते हैं ।।

सुराख़ इतने थे दिल में 
प्यार कतरा कतरा बहते रहे 
सूखता रहा समुंदर दिल का
हम झरना कही खोजते रहे ||

दिल बन गया मरासिम का कब्रगाह 
और हम कहीं  शमशानों में अपनों को ढूढते रहे 
जलता रहा हर रिश्ता धू धू कर 
हम बदलो से  पानी  को पूंछते  रहे ।।

वक़्त चलता रहा चाल अपनी
और लोग अपनी राहें बदलते रहे
होती गयी मेरी ज़िन्दगी खाली सी 
हम गड्ढो को भरने में लगे रहे ।।


अब शहरो में बस गए हैं हम
की तन्हाई की आदत जो लग गई  हैं 
लाखो चेहरों  में छुप कर सुकून मिलता है ,
भागते इन शहरो में ,  मेरी ज़िन्दगी 
कहीं तो रुक गयी है ।।

Wednesday, February 29, 2012

वो प्यार क्या हैं


[ कवि के शब्द : ये कविता उस प्यार उस रंग के बारे में हैं जो हमे नहीं दिखता । हर दिखने वाले प्यार के पीछे एक पूरक प्यार होता है जो मौन रहता हैं । सोचिये वो अंधेरो के बारे में जो चाँद के साथ रहते हैं , अगर वो अँधेरे न होते तो चाँद का वजूद क्या हैं , वैसे ही कुछ प्यार के बारे में ये कविता प्रकाश डालती हैं ]


कोई बताये मुझको ये तो
ये बला , प्यार क्या हैं
जो झुक गया हैं आसमा, तो
ज़मी का, इंतज़ार क्या हैं
लला लला ला ला लाला , लला लला ला ला लाला
जुजू जुजू जू जू जुजू , जुजू जुजू जू जू जुजू ,


किसी के वास्ते जो, खड़े हैं
आते जाते रास्तो में
जो रुक गया हैं वो मुसाफिर, तो
खुले किवाड़, घर के क्या हैं
लला लला ला ला लाला , लला लला ला ला लाला
जुजू जुजू जू जू जुजू , जुजू जुजू जू जू जुजू ,

बदल रहा हैं कोई मौसम
हवा कही बदल रही हैं
जो जल रहा चिराग वो हैं, तो
खड़ा अँधेरा, साथ क्या है ।।
लला लला ला ला लाला , लला लला ला ला लाला
जुजू जुजू जू जू जुजू , जुजू जुजू जू जू जुजू ,


दिखा रहा है कोई रिश्ता
कोई अनकहे  निभा रहा है
जिसे बुला सके सही वो
तो, रिश्ता अनाम क्या हैं ।।
लला लला ला ला लाला , लला लला ला ला लाला

जुजू जुजू जू जू जुजू , जुजू जुजू जू जू जुजू ,

Saturday, February 25, 2012

Re posting "Ho Jaaye" in my voice

http://www.youtube.com/watch?NR=1&feature=endscreen&v=HQWCBwPCqO0

"हो जाए"  , एक शाम और उसके  महफ़िल के बारे में हैं । शायर एक अच्छी शाम और उसके भावनाओ को दिखाना चाहता है ।।

Reposting "Teri Aankhon me" in my voice

http://www.youtube.com/watch?v=mygGATlbyaI

'तेरी आँखों में ' प्यार को बताने की एक शायराना कोशिश है।



Friday, February 17, 2012

प्यार का गम

कुछ मिले, तन्हाई के सिवा ,
ऐसी किस्मत नहीं लगती हैं
तक़दीर लिखी है जिसने मेरी ,
शायद उससे अब मेरी , नहीं बनती हैं
...
आधे  अधूरे ख्वाबो के दिल पे  ,
टुकड़े सारे फैले मिलते  हैं
उम्मीदों के चेहरों पे अब तो ,
कपडे भी अब, मैले  दिखते हैं ।।
 .....

खाली खाली ये दुनिया , तुम बिन
कहा अब अच्छी लगती है हमको
रख लो एक कोने में दिल के
नहीं अगर  है , शिकवा तुमको ।।
......

हर बात तुम्हे कह पाना मुश्किल हैं ,
बातो को तुमसे  , छुपाना मुश्किल हैं
हर पल कटते है , सालो के जैसे ,
अब सालो तुम बिन , रह पाना मुश्किल हैं ।।

आज़ाद

नहीं नापता मैं खुद को तेरे पैमाने से .. मेरी तासीर मेल न खायेगी  इस ज़माने से ।। अपनी जेब में रख  तेरे कायदे कानून .. मैं नहीं टूटने वाला ते...